Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

हर बात रिश्ते के बारे में नहीं होती - जैस्मिन भसीन

मुंबई। हाल ही में टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन अपने पहले टैटू ‘आई एम इनफ’ की तस्वीर और उससे जुड़ा अनुभव साझा किया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके बाद उनके पोस्ट को अभिनेता और उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं। अब जैस्मिन ने खुद इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि उनके हर पोस्ट का संबंध उनके रिश्ते से नहीं होता। जैस्मिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन मीडिया पेजों पर नाराजगी जाहिर की, जिन्होंने उनके टैटू वाले पोस्ट को ब्रेकअप का संकेत बताया था। अभिनेत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी में आने वाला हर ‘क्रिप्टिक मैसेज’ उनके रिश्ते के बारे में नहीं होता। कई बार एक महिला केवल अपने बारे में भी बात कर रही होती है। उन्होंने मीडिया पेजों पर सिर्फ व्यूज और ध्यान आकर्षित करने के लिए पोस्ट का अलग अर्थ निकालने का आरोप लगाया। 

अभिनेत्री ने कहा कि कई बार कपल की तस्वीरों का इस्तेमाल कर ऐसी खबरों का माहौल बनाया जाता है, जिससे ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित हो। उन्होंने प्रशंसकों से ऐसी अटकलों को लेकर ज्यादा परेशान न होने की अपील भी की। जैस्मिन की प्रतिक्रिया के बाद उनके प्रशंसकों के बीच यह संदेश गया कि उनके टैटू का उद्देश्य अपने रिश्ते को लेकर कोई संकेत देना नहीं था। दरअसल, जैस्मिन ने अपने पहले टैटू के बारे में बताते हुए कहा था कि लंबे समय तक वह खुद को दूसरों की पसंद और उम्मीदों के अनुसार ढालने की कोशिश करती रहीं। उन्हें लगता था कि प्यार, स्वीकार किए जाने और किसी की जिंदगी में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें खुद में बदलाव करना जरूरी है। इस कोशिश में वह धीरे-धीरे अपनी असली पहचान खोने लगी थीं। 

जैस्मिन ने बताया कि एक हीलिंग सेशन के दौरान उन्हें अपनी जिंदगी को लेकर महत्वपूर्ण एहसास हुआ। उन्हें समझ आया कि किसी दूसरे व्यक्ति की दुनिया में फिट होने के लिए खुद को छोटा करने या बदलने की जरूरत नहीं है। इसी सोच को हमेशा अपने साथ रखने के लिए उन्होंने ‘आई एम इनफ’ यानी ‘मैं अपने लिए पर्याप्त हूं’ को अपने पहले टैटू के रूप में चुना। इसी पोस्ट के बाद लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, जैस्मिन ने साफ कर दिया कि वह फिलहाल अपनी ऊर्जा ऐसी अटकलों पर खर्च नहीं करना चाहतीं। अली गोनी और जैस्मिन लंबे समय से रिश्ते में हैं और दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों का काफी प्यार मिलता है। 

Comments (0)

Leave a Comment