Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

हर निजी पल सोशल मीडिया पर साझा करना जरूरी नहीं होता

मुंबई । साउथ फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों की लंबे समय से रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही थीं। हालांकि, दोनों ने ही कभी सार्वजनिक रूप से अपने संबंधों की पुष्टि नहीं की। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को पसंद करने वाले प्रशंसक उनकी निजी जिंदगी की जोड़ी को भी खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी कहानी से रिश्तों को लेकर चार अहम बातें सीखी जा सकती हैं। 

पहली सीख है कि हर निजी पल सोशल मीडिया पर साझा करना जरूरी नहीं होता। आज के दौर में लोग अपनी जिंदगी की छोटी-बड़ी बातें सार्वजनिक कर देते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते निजी रहकर ज्यादा सहजता से आगे बढ़ सकते हैं। विजय और रश्मिका ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा। इससे यह संदेश मिलता है कि रिश्ते में निजता बनाए रखना कई बार गलतफहमियों, अनावश्यक टिप्पणियों और बाहरी दबाव से बचने में मदद कर सकता है। दूसरी बात है कि रिश्ते में अच्छे और मुश्किल दोनों समय में एक-दूसरे का साथ जरूरी है। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में मजबूत रिश्ता वही माना जाता है, जिसमें पार्टनर सफलता के समय खुशी साझा करने के साथ मुश्किल दौर में भी एक-दूसरे का हौसला बढ़ाएं। विजय और रश्मिका को भी करियर और सार्वजनिक जीवन में आलोचनाओं तथा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। ऐसे दौर में एक-दूसरे का समर्थन रिश्ते को मजबूती दे सकता है। 

तीसरी सीख रिश्ते में बराबरी की है। स्वस्थ संबंध में दोनों पार्टनर को समान सम्मान और महत्व मिलना जरूरी है। विजय और रश्मिका दोनों अपने-अपने करियर में स्थापित कलाकार हैं और उनका अपना प्रशंसक वर्ग है। ऐसे रिश्ते में व्यक्तिगत पहचान और करियर का सम्मान बनाए रखना आपसी समझ को मजबूत कर सकता है। चौथी और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि प्यार के साथ दोस्ती भी रिश्ते की मजबूत नींव बन सकती है। जब पार्टनर एक-दूसरे के साथ बिना झिझक बातें कर सकें, हंसी-मजाक कर सकें और एक-दूसरे को समझ सकें, तो रिश्ते में अपनापन बना रहता है। विजय और रश्मिका की जोड़ी को लेकर भी लंबे समय से दोस्ती और आपसी नजदीकी की चर्चाएं होती रही हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment