Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

हुंदै मोटर इंडिया की बिक्री मार्च बढी

नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की मार्च में कुल बिक्री सालाना आधार पर 2.5 प्रतिशत बढ़कर 69,004 इकाई रही। मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि मार्च 2026 की बिक्री में घरेलू बिक्री की 55,064 इकाई और 13,940 इकाई का निर्यात शामिल हैं।

घरेलू बिक्री मार्च के किसी भी महीने की अब तक की सबसे अधिक रही और इसमें सालाना आधार पर 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसमें कहा गया कि जनवरी से मार्च 2026 की अवधि में कुल बिक्री 2,08,275 इकाई रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.7 प्रतिशत अधिक है। इसमें चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में घरेलू बिक्री 1,66,578 इकाई रही, जो सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत अधिक है जो उसकी स्थापना के बाद से सर्वाधिक रही। कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में निर्यात 41,697 इकाई रहा जो सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत अधिक है।

Comments (0)

Leave a Comment