Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

हुंडई ऑरा हुई महंगी

नई दिल्ली । जून 2026 के लिए हुंडई ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान ऑरा की कीमतों में बदलाव किया है और साथ ही इसके कुछ वेरिएंट्स को बंद भी कर दिया है। ऑरा की कीमतों में अब 0.83 प्रतिशत या 5,700 रुपये तक का इजाफा किया गया है। हालाँकि अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इसके शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने ऑरा एस पेट्रोल-ऑटो (एएमटी) और ई सीएनजी-मैनुअल वेरिएंट को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। हुंडई ऑरा में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 83 पीएस का पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके सीएनजी वर्जन में 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 69 पीएस का पावर और 95.2 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

हुंडई का दावा है कि इसका सीएनजी मॉडल 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है। कंपनी इस कार पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी ऑफर कर रही है, जो प्रतिस्पर्धी मारुति डिजायर की वारंटी से बेहतर है। ऑरा फेसलिफ्ट में क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नई एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड डिजाइन के साथ एलईडी टेल लैंप इसके एक्सटीरियर को आकर्षक बनाते हैं। सुरक्षा के लिए, हुंडई ने ऑरा के फेसलिफ्ट वर्जन में 30 से ज्यादा नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें 4 एयरबैग स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग का विकल्प, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं। ग्राहक वारंटी को 7 साल तक बढ़ा सकते हैं।इसमें ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी, रियर एसी वेंट्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, कूल्ड ग्लॉव बॉक्स, फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री, फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट यूएसबी चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं।


Comments (0)

Leave a Comment