Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच जारी

मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सत्र के शुरुआती मैच जारी है। ऐसे में अभी से सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप और सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप के लिए संभावितों के नाम आने शुरु हो गये हैं।

अभी तक सबसे अधिक रनों के मामले में शीर्ष पांच पर मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन हैं। जिन्होंने एक ही मैच में 81 रन बनाये हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सनराइजर्स के ईशान किशन हैं जिनके 80 रन हैं। वहीं तीसरे नंबर पर मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा 78 रनों के साथ हैं। चौथे स्थान पर कूपर कोनोली हैं उनके 72 रन हैं जबकि विराट कोहली 69 रनों के साथ ही पांचवें नंबर पर हैं। वहीं आईपीएल 2026 पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष पर जैकब डफी जबकि दूसरे स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा हैं। तीसरे स्थान पर विजयकुमार विषाक जबकि चौथे पर शार्दुल ठाकुर हैं और पांचवें स्थान पर रोमारियो शेफर्ड हैं। इन सभी गेंदबाजों के नाम 3-3 विकेट हैं पर जैकब डफी का औसत 7.33 का है इसी कारण वह नंबर एक पर हैं। 


Comments (0)

Leave a Comment