Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ईरान-अमेरिका 60 दिन के सीजफायर पर सहमत, ईरान खोलेगा होर्मुज!

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बड़ा समझौता होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देश 60 दिन के युद्धविराम समझौते के बहुत करीब पहुंच गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समझौते के तहत होर्मुज को फिर से खोला जाएगा, ताकि जहाजों की आवाजाही सामान्य हो सके। ईरान इस दौरान होर्मुज में लगाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने पर सहमत हो सकता है। इसके बदले अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी रोक में ढील देगा और कुछ प्रतिबंधों में राहत देकर ईरान को खुलकर तेल बेचने की इजाजत दे सकता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित समझौते में ईरान यह वादा भी करेगा कि वह कभी परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेगा। साथ ही यूरेनियम एनरिच्ड प्रोग्राम को सीमित करने और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम के भंडार को हटाने पर बातचीत होगी। इस समझौते में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष खत्म करने की बात भी शामिल बताई गई है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर हिजबुल्लाह हमला करता है, तो इजराइल को जवाबी कार्रवाई की अनुमति होगी। वहीं दूसरी तरफ मीडिया में यह भी खबर है कि ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने आसिम मुनीर से मुलाकात में कहा कि अमेरिका ईमानदारी नहीं दिखा रहा, ईरान अपने अधिकारों पर समझौता नहीं करेगा। ट्रम्प सरकार ने ईरान वार्ता में इजराइल की भूमिका सीमित कर दी, जिससे पीएम नेतन्याहू को बड़ा झटका लगा है।

Comments (0)

Leave a Comment