Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ईरान ने अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को पहुंचाया बड़ा नुकसान

वॉशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सेना के 24 से अधिक एमक्यू-9 रीपर ड्रोन नष्ट करने का दावा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे अमेरिका को करीब 1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस घटना ने भारत की अमेरिका के साथ हुई एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन डील को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के दौरान कम से कम 24 और संभवतः 30 तक एमक्यू-9 रीपर ड्रोन नष्ट हुए। इनमें कुछ ड्रोन ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मार गिराए गए, जबकि कुछ मिसाइल हमलों या दुर्घटनाओं में तबाह हो गए। जनरल एटॉमिक्स द्वारा निर्मित एमक्यू-9 रीपर ड्रोन अमेरिकी सेना के सबसे अहम निगरानी और सटीक हमले करने वाले प्लेटफॉर्म माने जाते हैं। ये हेलफायर मिसाइलों और जेडीएएम गाइडेड बमों से लैस होते हैं। एक ड्रोन की कीमत लगभग 30 मिलियन डॉलर बताई जाती है। भारत ने अमेरिका के साथ 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के लिए लगभग 3.5 अरब डॉलर की डील की है। इन ड्रोन का उपयोग भारतीय नौसेना, थल सेना और वायुसेना द्वारा निगरानी और खुफिया अभियानों में किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान द्वारा इन ड्रोन को निशाना बनाए जाने से आधुनिक ड्रोन युद्ध की कमजोरियों पर नई बहस शुरू हो सकती है।

Comments (0)

Leave a Comment