Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

इरफान पठान ने भारतीय टीम सफलता का श्रेय कोच और कप्तान को दिया

अहमदाबाद । पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है कि भारतीय टीम अभी विश्व की सीमित ओवरों के प्रारुप की सबसे अच्छी टीम है। पठान ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि इन दोनो ने ही टीम को यहां तक पहुंचाया है। पठान के अनुसार भारतीय टीम की लगातार सफलता के का मजबूत नेतृत्व और मार्गदर्शन है।

उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम बेहद आत्मविश्वास के साथ खेल रही है। वहीं गंभीर ने खिलाड़ियों को सही भूमिका देकर टीम को संतुलित बनाया है। पठान ने यह भी कहा कि गंभीर की सबसे बड़ी खासियत उनकी विनम्रता है। वे टीम की सफलता का श्रेय हमेशा खिलाड़ियों और सहायोगी स्टाफ को देते हैं, जिससे टीम का माहौल सकारात्मक बना रहता है और खिलाड़ी खुलकर प्रदर्शन करते हैं। पठान के अनुसार टीम निडर होकर खेलती है, कोच और कप्तान अपने खिलाड़ियों का समर्थन भी करते हैं। टीम कठिन फैसले भी लेती है। 

खिलाड़ियों को आक्रामक अंदाज में खेलने को कहा गया है जिससे भी टीम को लाभ हुआ है। इस दौरान एक खिलाड़ी असफल भी होता है तो दूसरा बेहतर बल्लेबाजी कर कमी पूरी कर देता है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने एक जुट होकर एक इकाई के तौर पर खेला है। इस जीत के साथ भारत ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। टीम अपनी धरती पर  टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनी है। वह लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बनी है। इसके अलावा भारत ने तीसरी बार आईसीसी टी20 खिताब अपने नाम किया है। 

Comments (0)

Leave a Comment