Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

इस फिल्म में काजल अग्रवाल ने वकील अर्चना का सशक्त किरदार निभाया है

मुंबई । अपनी आगामी फिल्म द इंडिया स्टोरी के साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल पूरी तरह तैयार हैं। इसे लेकर काजल अग्रवाल ने अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से एक कोर्टरूम ड्रामा का हिस्सा बनने का इंतजार कर रही थीं। फिल्म द इंडिया स्टोरी ने आखिरकार उनकी इस इच्छा को पूरा कर दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में काजल अग्रवाल ने वकील अर्चना का सशक्त किरदार निभाया है। अर्चना एक ऐसी जुझारू वकील हैं जो समाज के आम नागरिकों के अधिकारों के लिए लड़ती हैं। उनका संघर्ष उन शक्तिशाली कॉर्पाेरेट कंपनियों के खिलाफ है जिन पर लोगों की जान खतरे में डालने और मुनाफा कमाने का आरोप है। यह फिल्म एक गहन कोर्टरूम ड्रामा और एक इन्वेस्टिगेटिव कहानी के माध्यम से कई गंभीर सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालती है, जिनमें फूड सेफ्टी, कॉर्पाेरेट जवाबदेही और पर्यावरण से संबंधित चुनौतियां प्रमुख हैं। फिल्म का उद्देश्य इन महत्वपूर्ण विषयों पर जनमानस में चर्चा शुरू करना है और समाज को जागरूक करना है। 

फिल्म के प्रमोशन के दौरान बात करते हुए काजल अग्रवाल ने द इंडिया स्टोरी से अपने जुड़ाव और अपने किरदार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, कोर्टरूम ड्रामा हमेशा से मेरी पहली पसंद रहा है। मैं लगातार एक अच्छी, दमदार और चुनौतीपूर्ण कोर्टरूम ड्रामा की तलाश में थी, और इस फिल्म के जरिए मेरी यह दिली इच्छा पूरी हुई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एक एक्टर के तौर पर उनमें काफी बदलाव आया है। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस में एक नई ग्रोथ और मैच्योरिटी महसूस की है। काजल ने कहा, मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर मैं बड़ी हुई हूं। कुछ पल ऐसे थे, जो बहुत असली लगे, जिनके लिए मुझे एक्टिंग करने या खुद को उस स्थिति में इमेजिन करने की जरूरत नहीं पड़ी। मैं असल में उस पल को जी रही थी। उन्होंने अपनी भावनात्मक यात्रा को साझा करते हुए कहा कि किरदार के आंसू, भावनाएं और भावनात्मक संघर्ष भी पूरी तरह से वास्तविक महसूस हुए। 

काजल अग्रवाल ने अपने अनुभव को और गहरा करते हुए बताया, निराशा, सफलता, नुकसान और दुख, सबकुछ बहुत असली लगा। एक एक्टर के तौर पर, मुझे लगता है कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। जब आप यह भूल जाते हैं कि आप किसी चीज का हिस्सा हैं, तो आप बस होने और किसी खास सीन में बस साथ-साथ रहने के स्टेज पर पहुंच जाते हैं। आप असल में होने या सच में मौजूद होने की कोशिश नहीं करते, बल्कि उस क्षण को जीते हैं। इस बयान से उनकी अभिनय क्षमता और किरदार में डूबने की गहराई साफ झलकती है। द इंडिया स्टोरी में काजल अग्रवाल के साथ अभिनेता श्रेयस तलपड़े भी लीड रोल में नजर आएंगे।


Comments (0)

Leave a Comment