https://www.effectivegatecpm.com/ruyi5vbj?key=df8d2c25e07fd4036616aa1f33a8122f

Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

इस साल लागू होंगे 5 बड़े एफटीए, निर्यात बढ़ाने 25,060 करोड़ का लक्ष्यरू वाणिज्य मंत्री

नई दिल्ली । वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत द्वारा अंतिम रूप दिए गए पांच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) इस वर्ष लागू हो जाएंगे। ब्रिटेन और ओमान के साथ हुए समझौते अप्रैल से प्रभावी हो सकते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के साथ एफटीए सितंबर तक लागू होने की संभावना है। यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ समझौते को पिछले महीने अंतिम रूप दिया गया है और ईयू भी इसे शीघ्र लागू करने का इच्छुक है। इजरायल के साथ एफटीए वार्ता संदर्भ की शर्तें तय होने के बाद अगले सप्ताह नई दिल्ली में शुरू होगी। वहीं खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के महासचिव की भारत यात्रा के दौरान एफटीए वार्ता की समयसीमा पर चर्चा की जाएगी। सरकार ने 25,060 करोड़ रुपये के निर्यात प्रोत्साहन मिशन (ईपीएम) के अंतर्गत सात अतिरिक्त उपायों की घोषणा की है।

इनका उद्देश्य नए उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देना, भारतीय कंपनियों को नए बाजारों तक पहुंचाना और निर्यात को अधिक समावेशी बनाना है। मंत्री ने कहा कि योजनाएं खासतौर पर एमएसएमई के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने और उन्हें सस्ती दर पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर केंद्रित हैं। एमएसएमई को मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से एक्सपोर्ट फैक्टरिंग लेनदेन पर 2.5 प्रतिशत ब्याज छूट मिलेगी, जो सालाना 50 लाख रुपये तक सीमित होगी।

ई-कॉमर्स निर्यातकों के लिए 50 लाख रुपये तक की डायरेक्ट क्रेडिट सुविधा 90 प्रतिशत गारंटी कवरेज के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, नए और उच्च जोखिम वाले बाजारों में प्रवेश के लिए साझा-जोखिम और क्रेडिट उपकरणों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि भारतीय निर्यातकों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता मजबूत हो सके।

Comments (0)

Leave a Comment