Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

ईशा मालवीय का ‘तुम मेरे हो’ से हो रहा बॉलीवुड डेब्यू

मुंबई । बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। टेलीविजन जगत में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री ईशा मालवीय इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। रोमांस, एक्शन और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म में गुरमीत एक नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

ट्रेलर में दोनों कलाकारों के बीच प्रेम, दिल टूटने और रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव की झलक देखने को मिलती है। फिल्म के ट्रेलर में शानदार लोकेशन, बड़े स्तर पर फिल्माए गए दृश्य और कहानी के कई दिलचस्प पहलू दिखाए गए हैं। गुरमीत अपने किरदार के रोमांटिक हिस्सों में सहजता से भावनाएं व्यक्त करते नजर आते हैं, जबकि एक्शन दृश्यों में उनका दमदार अंदाज दिखाई देता है। ईशा मालवीय के साथ उनकी केमिस्ट्री भी ट्रेलर का प्रमुख आकर्षण है। फिल्म की कहानी में प्यार के साथ भावनात्मक संघर्ष और रिश्तों की जटिलताओं को भी जगह दी गई है। गुरमीत चौधरी ने अपने होम प्रोडक्शन ‘देब गुरु फिल्म्स’ के तहत रेवा क्रिएटिव हाउस के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।

 उन्होंने कहा कि ‘तुम मेरे हो’ उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि निर्माता के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है। इस प्रोजेक्ट के जरिए उन्हें ऐसी कहानी प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जिस पर वह वास्तव में विश्वास करते हैं। अभिनेता के तौर पर वह रोमांस, भावनाओं और एक्शन से जुड़े अलग-अलग रंगों वाला किरदार निभाना चाहते थे। वहीं, निर्माता के रूप में उनका उद्देश्य ऐसी दुनिया तैयार करना था, जिससे दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ सकें। ईशा मालवीय के लिए भी यह फिल्म उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। बॉलीवुड में अपनी शुरुआत को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए खास अनुभव रहा। कहानी में प्यार, भावनाओं और गहराई के कई पहलू हैं। 

उन्होंने गुरमीत के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया और उम्मीद जताई कि दर्शक उनके किरदारों से जुड़ाव महसूस करेंगे। फिल्म के निर्देशक आशीष पांडा के मुताबिक, उनकी कोशिश ऐसी फिल्म बनाने की रही है, जो बड़े पर्दे का भव्य अनुभव देने के साथ कहानी की भावनाओं को भी केंद्र में रखे। उन्होंने बताया कि फिल्म में रोमांस, दिल टूटने, एक्शन और भावनाओं की कई परतें हैं। गुरमीत और ईशा ने अपने किरदारों के लिए मेहनत की है। फिल्म के संगीत में मिथुन, विशाल मिश्रा, संजू राठौड़, असीस कौर, मधुर शर्मा, रश्मि विराग मिश्रा, अजीम शिराजी, गीत सागर, मोहम्मद फैज, जावेद अली, अर्जुना हरजाई, विवेक वर्मा, कृष और उद्दीपन शर्मा सहित कई कलाकारों ने योगदान दिया है। 

Comments (0)

Leave a Comment