Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ईशा रिखी के साथ बादशाह ने की दूसरी बार शादी

मुंबई । रैपर बादशाह ने ईशा रिखी के साथ दूसरी बार शादी कर ली है। बादशाह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन मसीह थीं, जिनसे उनकी एक बेटी भी है। शादी की तस्वीरें ईशा की मां ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें दोनों शादी की परंपरागत रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बादशाह ब्राउन रंग का कुर्ता और गोल्डन साफा पहनकर शादी की रस्में अदा कर रहे हैं, जबकि ईशा पारंपरिक लाल सलवार-कुर्ता में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कुछ फोटो में दोनों ने वरमाला भी पहनी हुई है। बाकी तस्वीरों में कपल कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज़ दे रहा है। ये तस्वीरें साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। शादी बेहद सादगी से केवल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। इंडस्ट्री के अन्य लोगों को भी इस शादी की जानकारी नहीं थी। बादशाह और ईशा ने अपनी शादी की खबर को सार्वजनिक तौर पर अभी तक पुष्ट नहीं किया है, लेकिन फोटोज के सामने आने के बाद यह चर्चा का मुख्य विषय बन गई है। ईशा रिखी ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से की थी, जिसमें उनके साथ सिप्पी गिल भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अमरिंदर गिल की फिल्म ‘हैप्पी गो लकी’ में काम किया। 2014 और 2015 के बीच ईशा ने ‘मेरे यार कमीने’ और ‘व्हाट द जाट’ जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। बादशाह ने 2012 में जैस्मिन मसीह से पहली शादी की थी। 

यह शादी आठ साल तक चली और 2020 में तलाक के साथ समाप्त हुई। इस विवाह से उनकी एक बेटी है, जो अब उनकी पहली पत्नी के साथ रहती है। इस दूसरी शादी के साथ बादशाह अपने निजी जीवन में नए अध्याय की शुरुआत कर चुके हैं। फैंस इस खबर से उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। तस्वीरों में दोनों की खुशहाल झलक ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। शादी की ये फोटोज न सिर्फ कपल की खुशियों को दर्शाती हैं, बल्कि उनके फैंस के लिए भी उत्सव का माहौल बना रही हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment