Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

इवेंट में कृति सेनन के बोल्ड अंदाज ने खींचा सबका ध्यान

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पुनः अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री का अंदाज पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल अवार्डस 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार पहले से ज्यादा बोल्ड नजर आया। उनकी एंट्री ने साफ कर दिया कि अब वह फैशन के मामले में नए प्रयोग करने से बिल्कुल नहीं हिचकतीं।

उनका पूरा लुक सादगी और ग्लैमर का शानदार मिश्रण था, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास मौके पर कृति ने मशहूर डिजाइनर नैंसी डोजाका की डिजाइन की हुई एमराल्ड ग्रीन गाउन पहनी थी, जो बेहद आकर्षक और यूनिक नजर आ रही थी। गाउन का सॉफ्ट और हल्का शाइनी फैब्रिक लाइट में खूबसूरत चमक दे रहा था, जिससे उनका लुक और भी रिच लग रहा था। गहरे हरे रंग की वजह से यह आउटफिट रेड कार्पेट पर तुरंत अलग दिखाई दिया और उनकी पर्सनैलिटी को और निखार गया। डिजाइन में मॉडर्न और एलिगेंस का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। इस गाउन की खासियत इसके डिटेलिंग में छिपी थी। पतली स्ट्रैप्स और बीच में दिया गया स्टाइलिश कट-आउट इसे हल्का बोल्ड टच देता है, जबकि इसकी फिटिंग और फ्लोइंग स्टाइल इसे क्लासी बनाए रखते हैं। कमर पर फिट और नीचे की ओर फ्लो करता डिजाइन उनके फिगर को बेहद खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था। 

यह लुक इस बात का शानदार उदाहरण है कि कैसे एक आउटफिट में बोल्डनेस और एलिगेंस दोनों को साथ रखा जा सकता है। स्टाइलिंग की बात करें तो कृति ने अपने लुक को ज्यादा ओवरडन नहीं किया। हल्के नेकलेस और स्टाइलिश रिंग्स के साथ उन्होंने ज्वेलरी को मिनिमल रखा, जिससे गाउन ही मुख्य आकर्षण बना रहा। सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल और नैचुरल ग्लो मेकअप ने उनके पूरे लुक को फ्रेश और एलिगेंट टच दिया। सबसे खास बात यह रही कि कृति ने इस आउटफिट को पूरे आत्मविश्वास के साथ कैरी किया। उनका एटीट्यूड और प्रेजेंस इस लुक को और भी खास बना रहा था। 

Comments (0)

Leave a Comment