Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

जापानी महिला की हत्या के बाद अमेरिकी सैनिकों पर सख्ती

टोक्यो। जापान के ओकिनावा में एक महिला की हत्या के बाद अमेरिकी सैन्यकर्मियों के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। हत्या के आरोप में एक अमेरिकी मरीन की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय स्तर पर अमेरिकी सेना की मौजूदगी को लेकर नाराजगी फिर सामने आई। इसके बाद ओकिनावा में तैनात अमेरिकी सैन्यकर्मियों के लिए 48 घंटे का ‘ऑपरेशनल पॉज’ लागू किया गया है। इस दौरान सैनिकों को बेस से बाहर जाने और शराब पीने पर रोक रहेगी।

मरीन एक्सपेडिशनरी फोर्स और मरीन फोर्सेज जापान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बेंजामिन वॉटसन ने नए नियमों की घोषणा की। बुधवार दोपहर से शुक्रवार दोपहर तक चलने वाले इस ब्रेक के दौरान सैन्यकर्मियों के लिए प्रशिक्षण और अनुशासन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवधि में किसी भी सैन्यकर्मी को बेस से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। शराब के सेवन पर भी बेस के अंदर और बाहर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह कार्रवाई 20 वर्षीय अमेरिकी मरीन लांस कॉर्पाेरल डेविन जैकब बैलार्ड की गिरफ्तारी के बाद हुई है। उस पर 39 वर्षीय जापानी महिला अन्ना यागी की हत्या और लूट का आरोप है। महिला का शव ओकिनावा के नाहा स्थित एक होटल में मिला था। मामले की जांच जापानी अधिकारियों की ओर से की जा रही है।

रिकी सेना ओकिनावा में 30 दिन का ‘पीरियड ऑफ रिफ्लेक्शन’ शुरू करेगी। इस दौरान सैन्यकर्मियों के लिए रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्हें इस अवधि में या तो बेस स्थित अपने क्वार्टर में रहना होगा या बेस से बाहर निर्धारित आवास पर मौजूद रहना होगा। अमेरिकी सेना ने बेस के प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी बढ़ाने का भी फैसला किया है। साथ ही ड्यूटी के बाद सैन्यकर्मियों को बेस से बाहर जाने की मौजूदा ‘ऑफ-बेस लिबर्टी’ नीति की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद स्थायी रूप से नियमों में बदलाव की सिफारिश किए जाने की संभावना है। ओकिनावा में अमेरिकी सैन्य अड्डों की मौजूदगी लंबे समय से स्थानीय लोगों के बीच संवेदनशील मुद्दा रही है। ऐसे में हत्या के इस मामले ने सुरक्षा, अनुशासन और अमेरिकी सैन्यकर्मियों के स्थानीय समुदाय के साथ संबंधों को लेकर बहस फिर तेज कर दी है। 


Comments (0)

Leave a Comment