Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

जावेद जाफरी का दावा

मुंबई । अपने करियर की शुरुआत 1980 में करने वाले अभिनेता जावेद जाफरी, जो एक अच्छे एक्टर, कॉमेडियन और शानदार डांसर के रूप में जाने जाते थे, ने हाल ही में खुलासा किया है कि क्यों वह कभी ए-लिस्ट स्टार की श्रेणी में नहीं आ पाए। जावेद ने दावा किया है कि वह इसलिए सफल नहीं हो पाए क्योंकि वह इंडस्ट्री में ग्रुपिज्म का हिस्सा नहीं बन सके और उनकी पीआर टैक्टिस भी अच्छी नहीं थी। स्क्रीन से बात करते हुए, जावेद जाफरी से पूछा गया कि 1990 के दशक में वह कभी ए-लिस्ट स्टार क्यों नहीं बन पाए। इस पर अभिनेता ने कहा, मुझे लगता है कि यह निर्भर करता है कि आपको कैसे पैक किया जाता है। इसमें पीआर भी शामिल होता है क्योंकि इंडस्ट्री का अपना एक अलग वेब है। कई बार ऐसा समय आता है कि आपके बारे में नेगेटिव चीजें बाहर की जाती हैं, तो या तो आपको रियलिटी चेक मिलता है या फिर आपके बारे में पॉजिटिव चीजें बाहर आती हैं।

जावेद ने आगे कहा, मैं ये सब करने में फेल हो गया। मैं किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं था। इसके अलावा, अगर आपकी एक हिट होती है और कोई आपसे बहस नहीं करता, तो सफलता के अलावा कोई कुछ नहीं बोल सकता। उन्होंने इस संदर्भ में सलमान खान का उदाहरण दिया। जावेद ने कहा, जैसा सलमान खान के साथ हुआ था। वह बीवी हो तो ऐसी के साथ आए और लोगों ने उनके बारे में अच्छा नहीं लिखा। इसके बाद मैंने प्यार किया आई और फिर सब उनके पीछे भागने लगे। ये वही सलमान खान थे। ऐसा नहीं कि उन्होंने कुछ अलग किया था, बस सफलता की बात है और फिर आप उससे ही ग्रो करते हो। मुझे अपने करियर में वैसी हिट मिली नहीं। जब जावेद से उनकी डेब्यू फिल्म मेरी जंग के बारे में पूछा गया, जो एक बड़ी हिट थी और जिसका गाना बोल बेबी बोल भी काफी हिट हुआ था, तो इस पर अभिनेता ने कहा, मुझे बतौर विलेन लॉन्च किया गया था। सुभाष घई साहब काफी सफल डायरेक्टर थे। एनएन सिप्पी साहब एक प्रोड्यूसर थे। तो लोगों को लगा कि अगर उन्होंने मुझे बतौर विलेन लिया है तो आगे भी मैं ऐसा ही करूंगा। वो जजमेंट पास हो गया था। उससे लड़ने के लिए किसी को मुझे फन म्यूजिकल फिल्म में लेना था जैसे साउथ में प्रभु देवा के साथ किया, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैंने भी वहीं खुद के लिए कभी पिच नहीं किया, लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं। बता दें कि जावेद जाफरी अब धमाल 4 में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी भी हैं।


Comments (0)

Leave a Comment