Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

जब आपको सही समय लगे, तभी अपनी बात रखें- सानवी तलवार

मुंबई । हाल ही में अभिनेत्री सानवी तलवार ने अपने जीवन के अनुभवों और सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता में आए बदलाव पर खुलकर बात की। अपनी हॉरर-थ्रिलर फिल्म खामोश आहटें को लेकर चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री ने बताया कि अब वे पहले के मुकाबले अपनी राय रखने में कहीं अधिक सहज महसूस करती हैं। सानवी ने कहा कि जब आपको सही समय लगे, तभी अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहले वह केवल सीमित लोगों से बात करती थीं, लेकिन अब उन्हें समझ आया है कि जब कोई बात एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंचती है, तो उसका मूल अर्थ बदल सकता है। 

सानवी का मानना है कि आज वह खुलकर अपनी बात रखने में इसलिए सहज हैं, क्योंकि यह उनका अपना फैसला है और उन्हें अब इस बात की परवाह नहीं कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। उनके अनुसार, अगर उन्हें लगता है कि कोई बात सही है, तो उसके बारे में बोलना बेहद ज़रूरी है। दरअसल, सानवी तलवार ने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान अभिनेता करण कुंद्रा पर आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि 2015 के टीवी शो ये कहां आ गए हम के सेट पर एक सीन के दौरान करण ने डायरेक्टर के एक्शन बोलने से पहले उन्हें जबरन किस किया था। इसके जवाब में सानवी ने करण को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद करण ने उन्हें भी जोरदार थप्पड़ मारा और गाली गलौज की थी।

 इस घटना को इतनी देर बाद सार्वजनिक करने को लेकर उठे सवालों पर सानवी ने उन महिलाओं को संबोधित किया जो अपनी बात कहने से झिझकती हैं। उन्होंने हर महिला से आग्रह किया कि अगर आपके साथ कुछ गलत हुआ है और आप उस समय नहीं बोल पाईं, तो भी कभी देर नहीं होती। जब आपको सही लगे और आप तैयार महसूस करें, तब अपनी बात सामने रखें। सानवी ने बताया कि उनकी बात किसी के माध्यम से अनुषा दांडेकर (करण कुंद्रा की पूर्व गर्लफ्रेंड) के पास पहुंच गई थी, और जब वह सेट पर आईं, तो उनकी मौजूदगी ने उन्हें काफी सुकून और सहयोग महसूस करवाया था। 

Comments (0)

Leave a Comment