Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

जेनेलिया को साउथ की पुरानी फिल्मों के गाने से है खास जुड़ाव

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी साउथ इंडियन फिल्म के गाने को साझा करते हुए बीते दिनों की यादें ताजा कीं, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह पारंपरिक साड़ी लुक में नजर आ रही हैं

इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपना पसंदीदा गाना ‘नल्ला नल्लानी कल्ला’ भी जोड़ा। यह गाना उनके करियर के शुरुआती दौर की यादों से जुड़ा हुआ है और आज भी उनके दिल के बेहद करीब है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब भी वह अपने पुराने गानों को दोबारा पोस्ट करती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता हुआ देखती हैं, तो उन्हें एक खास तरह का भावनात्मक जुड़ाव महसूस होता है। जेनेलिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुराने साउथ गानों को शेयर करते ही यादों की एक अलग ही दुनिया सामने आ जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ फिल्में और उनसे जुड़ी भावनाएं ट्रेंड से कहीं ज्यादा मायने रखती हैं, क्योंकि वे जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाती हैं। उनका मानना है कि भले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड बदलते रहते हों, लेकिन कुछ यादें हमेशा दिल में जिंदा रहती हैं। 

बता दें कि ‘नल्ला नल्लानी कल्ला’ साल 2004 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म सई का लोकप्रिय गाना है। इस गाने को मशहूर संगीतकार एम.एम. कीरावानी ने कंपोज किया था और उन्होंने ही प्रसिद्ध गायिका के.एस. चित्रा के साथ मिलकर इसे अपनी आवाज दी थी। गाने में जेनेलिया के साथ अभिनेता नितिन नजर आए थे, और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। यह गाना आज भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है और खासतौर पर तेलुगु यूजर्स इसके जरिए रील्स बनाकर इसे ट्रेंड में बनाए रखते हैं। 


Comments (0)

Leave a Comment