Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

जिम्बाब्वे सबसे अधिक मैच हाने वाली महिला क्रिकेट टीम बनी

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां हुए तीसरे टी20 मैच में भी जिम्बाब्वे को 92 रनों से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से स्पष्ट जीत हासिल की है। इससे जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी जुड़ गया है जिससे वह भूलना चाहेगी। ये जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम की लगातार 23वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय हार थी, इसके साथ ही वह सबसे अधिक मैच हारने वही पूर्ण सदस्य देशों की टीमों में नंबर एक स्थान पर पहुंच गयी है। 

वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश का नाम आता है, जिसे 2012-2014 के दौरान लगातार 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड की टीम 14 हार के साथ ही तीसरे नंबर पर जबकि दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीमें चौथे और पांचवे नंबर पर हैं। इन टीमों ने अपने खेल के शुरुआती दौर में 2008-2010 के बीच लगातार 13-13 टी20 मैचों में हार का सामना किया है।

 इस सूची में साल 2018-2019 के बीच भारतीय टीम को लगातार 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। यह आंकड़ा जिम्बाब्वे के वर्तमान रिकॉर्ड से काफी पीछे है। जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार भारत के दौरे पर आई थी और इस सीरीज से उन्हें काफी उम्मीदें थीं। पहले मुकाबले में उन्होंने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन अंततः भारत ने वह मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद के दोनों मुकाबले एकतरफा साबित हुए, जहां दूसरे टी20 में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की और तीसरे में 92 रनों की विशाल जीत के साथ सीरीज पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया। 


Comments (0)

Leave a Comment