Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

जीत अमेरिका की ही होगी

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि जनरल डेनियल केन ने ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है और अगर कोई सैन्य संघर्ष होता है, तो जीत अमेरिका की ही होगी। अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने इन खबरों को 100 फीसदी गलत बताया है।

उन्होंने कहा कि जनरल डेनियल केन अन्य लोगों की तरह युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन अगर सैन्य स्तर पर ईरान के खिलाफ जाने का फैसला लिया जाता है, तो जनरल केन का मानना है कि इस युद्ध को आसानी से जीता जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि जनरल डेनियल केन को राजिन भी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि जनरल केन ने सीमित हमलों या ईरान पर कार्रवाई न करने जैसी कोई बात नहीं की है। उन्हें केवल एक ही बात पता है- कैसे जीतना है। अगर उन्हें आदेश दिया जाता है, तो वह सैन्य मोर्चे का नेतृत्व करेंगे।

बता दें जॉन डैनियल केन शीर्ष अमेरिकी जनरल और वेंचर कैपिटलिस्ट हैं। वे 2025 से जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के 22वें चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने 2021 से 2024 तक सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी में मिलिट्री मामलों के एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।  #America News #TrumpNews #WAR

Comments (0)

Leave a Comment