Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

जनवरी में रॉयल एनफील्ड की 93,781 यूनिट्स की बिक्री

नई दिल्ली । रॉयल एनफील्ड के लिए जनवरी 2026 बेहद सकारात्मक साबित हुआ। बीते जनवरी महीने में कुल 93,781 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 15.70 प्रतिशत अधिक है। अलग-अलग मॉडलों के प्रदर्शन ने स्पष्ट कर दिया कि कंपनी की सबसे मजबूत पकड़ अब भी उसके 350 सीसी सेगमेंट में ही बनी हुई है।

क्लासिक 350 ने एक बार फिर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल के रूप में अपनी पहचान कायम रखी। लगभग 34,981 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस मॉडल ने न सिर्फ स्थिर प्रदर्शन किया, बल्कि बाकी सभी मॉडलों को पीछे छोड़ते हुए अपनी बादशाहत कायम रखी। इसके बाद बुलेट 350 ने करीब 22,345 यूनिट्स की बिक्री के साथ निरंतर लोकप्रियता का प्रमाण दिया, हालांकि इसमें हल्की गिरावट जरूर देखी गई। युवा ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होती हंटर 350 ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस मॉडल की 20,329 यूनिट्स बिकने से यह साफ है कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। मेट्योर 350 ने भी लगभग 9,921 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना योगदान दिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि 350बब श्रेणी ही रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री को मजबूत बनाए हुए है। दूसरी ओर, हिमालयन की सालाना बिक्री में गिरावट देखी गई, हालांकि महीने-दर-महीने इसमें सुधार आया। 

नई गुरिल्ला 450 मॉडल ने बाजार में तेजी से ध्यान खींचा है और भविष्य में कंपनी के लिए नया ग्रोथ ड्राइवर बन सकती है। 650बब सेगमेंट में इंटरसेप्टर, कॉन्टिनेंटल जीटी और सुपर मेट्योर 650 के मिले-जुले प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि प्रीमियम सेगमेंट धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। कुल मिलाकर, जनवरी 2026 के आंकड़े बताते हैं कि रॉयल एनफील्ड की सफलता की नींव अब भी उसके क्लासिक 350 जैसे प्रमुख मॉडलों पर टिकी है।


Comments (0)

Leave a Comment