Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

जर्मनी के गुरुद्वारे के अंदर दो गुट भिड़े

बर्लिन। जर्मनी के मोअर्स में दुइसबर्ग इलाके में गुरुद्वारा सिंह सभा में रविवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सामने आए वीडियो में गुरुद्वारे के अंदर हो रहा हंगामा दिखाया गया है। यहां लोग आपस में मारपीट कर रहे थे और झड़प के दौरान चाकू और कृपाण जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस झगड़े में करीब 40 लोग शामिल थे। स्थिति को संभालने करीब 100 पुलिसकर्मियों का विशेष बल मौके पर पहुंचा। इलाके की निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह विवाद गुरुद्वारे के प्रबंधन और पैसों को लेकर चल रहे पुराने झगड़े से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया गया कि प्रबंधन समिति के पुराने और नए सदस्यों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे, जो अचानक हिंसा में बदल गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गुरुद्वारे के अंदर भगदड़ मची दिखाई गई है। पगड़ियां हवा में उड़ती हुई, कृपाण निकालकर हमले और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से मारपीट के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि झड़प गुरुद्वारे की प्रबंधन समिति के चुनाव और गोलक यानि भक्तों के चढ़ावे को लेकर शुरू हुई। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुरानी कमेटी, जो चुनाव हार गई थी, जबरन प्रशासन पर कब्जा करने पहुंची तो विवाद बढ़ गया। 

रिपोर्ट के मुताबिक एक गवाह ने बताया कि प्रार्थना शुरू होने से पहले कुछ लोगों ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया और फिर गोली चलने जैसी आवाज भी सुनाई दी। हालांकि बाद में पुलिस को कोई हथियारबंद हमलावर नहीं मिला। मौके से कुछ कारतूस बरामद हुए हैं और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। घटना में कई श्रद्धालु घबराकर बाहर आ गए, कुछ लोग बिना जूते-चप्पल के ही भागते नजर आए। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक इलाज दिया गया, ज्यादातर को सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और झगड़े की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

Comments (0)

Leave a Comment