Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कभी हां कभी न में अटके रहमान

नई दिल्ली। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत आएंगे या नहीं आएंगे इसको लेकर कभी हां३कभी न३ की स्थिति बनी हुई है। वजह ये है कि हाल ही में राष्ट्रपति भवन की तैयारियों के हवाले से मीडिया में खबर आई थी थी तारिक रहमान संभवता भारत आ रहे हैं। जिसकी तैयारियां चल रहीं है। इस तरह की खबरों के बाद ढाका ने बयान जारी कर साफ कर दिया कि फिलहाल ऐसी किसी यात्रा को लेकर किसी योजना को अंतिम रुप नहीं दिया गया है। बता दें कि भारत सरकार ने उन्हें द्विपक्षीय यात्रा के लिए दिल्ली आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है, इसके अलावा उन्हें आगामी ब्रिक्स बैठक के लिए भी आमंत्रित किया गया है, हालांकि इन दोनों प्रस्तावों पर अभी आधिकारिक स्वीकृति मिलना बाकी है।

दूसरी ओर, राजनीतिक घटनाक्रम के तहत वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। बंगभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई गई, जिसमें प्रधानमंत्री तारिक रहमान सहित कई शीर्ष कैबिनेट मंत्री और सैन्य अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न देशों की ओर से उन्हें बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाए रखने की उम्मीद जताई गई है।

Comments (0)

Leave a Comment