Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

केकेआर हर्षित की जगह अंबरिश को कर सकती है शामिल

मुम्बई । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से मुश्किलों में पड़ गयी है। केकेआर के दो प्रमुख तेज गेंदबाज आकाशदीप और हर्षित राणा फिट नहीं होने के कारण टीम से बाहर हो गये हैं। ऐेसे में केकेआर अब उनके विकल्प की तलाश में लग गयी है। इसके तहत नए खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया है। वहीं टीम के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने भी कहा है कि बहुत जल्द नए खिलाड़ी का नाम घोषित किया जाएगा। माना जा रहा है कि युवा क्रिकेटर हैं आर एस अंबरिश को केकेआर शामिल किया जा सकता है। 

अंबरिश ने साल 2026 के अंडर-19 एकदिवसीय विश्वकप में  काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वह आयुष मात्रे की कप्तानी वाली टीम में शामिल थे। टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट लिए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 4/29 और फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट लिए जबकि बल्लेबाजी में भी उन्होंने 73 रन बनाए। ऐसे में वह भी जगह के लिए प्रबल दावेदार हैं। केकेआर के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स के भी  कई खिलाड़ी पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment