Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

खतरों के खिलाड़ी में वापसी कर रही रुबीना दिलैक

मुंबई । छोटे परदे की लोकप्रिय अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपने जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में अपनी वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि मां बनने के बाद इस एडवेंचर रियलिटी शो में लौटना उनके लिए शारीरिक रूप से बेहद मुश्किल रहा। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के बाद उनके शरीर में कई महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं, और उन्हें लगा कि शायद उन्हें शो में हिस्सा लेने से पहले कुछ और साल इंतजार करना चाहिए था। रुबीना दिलैक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, मुझे पहले ही स्टंट में यह एहसास हो गया था कि मुझे और अधिक मजबूत बनने के लिए शायद चार-पांच साल और इंतजार करके फिर वापस आना चाहिए था।

उन्होंने आगे कहा कि इस शो में केवल शारीरिक रूप से मजबूत होना ही मायने नहीं रखता, बल्कि मानसिक दृढ़ता (मेंटल रेजिलिएंस) कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। स्टंट के दौरान उन्हें यह अच्छी तरह समझ आ गया कि अब या फिर कभी नहीं, क्योंकि दृढ़ता, मानसिक स्थिरता और समय, कोई भी ट्रेनिंग इसे बेहतर नहीं बना सकती। अभिनेत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अपने स्टंट करने की हिम्मत अंदर से ही आती है, न कि किसी वर्कआउट से। उन्होंने कहा, मेरे अंदर के मजबूत माइंडसेट ने मुझे शारीरिक सीमाओं के बावजूद मुश्किल चुनौतियों से निपटने में मदद की। तो माइंडसेट एक ऐसी चीज थी जिसे लेकर मैं वास्तव में मजबूत थी। शारीरिक तौर पर यह बहुत चुनौतीपूर्ण था। रुबीना ने बताया कि उनके लिए यह अनुभव एक मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण था, जो उन्हें हर स्टंट में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा था। एडवेंचर रियलिटी शो में अपनी पिछली भागीदारी से अपने इस नवीनतम स्टीन्ट की तुलना करते हुए रुबीना ने बताया कि मां बनने के बाद उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमताओं में तत्काल अंतर महसूस किया। उन्होंने कहा, जब मैंने पहला सीजन किया था, तब भी उसमें कई शारीरिक चुनौतियां थीं, लेकिन जब मैं इस बार आई, तो मुझे एहसास हुआ कि अब मेरे शरीर में कई तरह के बदलाव हुए हैं और यह एक नई चुनौती थी। बता दें कि रुबीना ने साल 2023 में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ जुड़वां बेटियों, जीवा और एधा का स्वागत किया था। 


Comments (0)

Leave a Comment