Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में एमजी

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में एमजी मोटर कंपनी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 2026 में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत में कंपनी वुलिंग स्टारलाइट 560 के रीबैज्ड वर्जन को पेश कर सकती है। इस एसयूवी के पेटेंट दाखिल होने और टेस्टिंग के दौरान इसके मॉडल्स देखे जाने से इसके लॉन्च की संभावना और मजबूत हो गई है। 

डिजाइन की बात करें तो वुलिंग स्टारलाइट 560 का एक्सटीरियर इंटरनेशनल मॉडल जैसा ही नजर आता है। इसका बॉक्सी प्रोफाइल, शार्प लाइटिंग, मेश पैटर्न ग्रिल और मजबूत बंपर इसे आकर्षक बनाते हैं। साइड प्रोफाइल में चौकोर व्हील आर्च, रूफ रेल्स और ब्लैक-आउट पिलर्स दिए गए हैं, जबकि पीछे की ओर रैपअराउंड टेललाइट्स और स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिलता है। 4,745 मिमी लंबाई और 2,810 मिमी व्हीलबेस के साथ यह एसयूवी फैमिली यूजर्स के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में यह एसयूवी कई विकल्पों के साथ आ सकती है। इंटरनेशनल मार्केट में इसका पेट्रोल, प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) और पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन 177 पीएस की पावर देता है, जबकि पीएचईवी वर्जन में कुल आउटपुट करीब 200 पीएस तक पहुंचता है और इसकी कुल रेंज 1100 किलोमीटर तक बताई जाती है। 

वहीं, इलेक्ट्रिक वर्जन 500 से 540 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी उपयोगी बनाता है। फीचर्स की बात करें तो इसका इंटीरियर मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आता है, जिसमें 12.8 इंच की टचस्क्रीन, 4जी कनेक्टिविटी, ओटीएस अपडेट और स्मार्टफोन ऐप कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और आरामदायक सीटिंग जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम बनाते हैं। कीमत को लेकर अनुमान है कि इसे करीब 19 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।


Comments (0)

Leave a Comment