Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

किआ इंडिया सिरोस ईवी को कर सकती है भारत में लॉन्च

नई दिल्ली । भारतीय बाजार में किआ इंडिया अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए तैयार है, और जल्द ही सिरोस ईवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह किआ की भारत में सबसे छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जो कैरेंस क्लैविस ईवी से नीचे रखी जाएगी।  इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी, मारुति ई-विटारा और महिंद्रा एक्सयूवी 400 जैसे मॉडलों से होगा।

किआ सिरोस ईवी को 42 किलोवॉट-घंटा और 51.4 किलोवॉट-घंटा बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। यह बैटरी क्षमता हुंडई क्रेटा ईवी और किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के समान है, लेकिन सिरोस के छोटी और हल्की होने के कारण इससे बेहतर ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है। 42 किलोवॉट-घंटा बैटरी के साथ लगभग 443 किलोमीटर और 51.4 किलोवॉट-घंटा बैटरी के साथ लगभग 520 किलोमीटर तक की रेंज का दावा किया जा सकता है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक बना देगा। 

सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस गाड़ी के साथ इंडस्ट्री की सबसे अच्छी 15 साल या लाइफटाइम बैटरी वारंटी दे सकती है, जो भारत में उपलब्ध सबसे व्यापक बैटरी कवरेज प्लान में से एक होगा। इसके साथ 3 साल की स्टैंडर्ड गाड़ी वारंटी भी मिलेगी, जिसे 7 साल या 1.6 लाख किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकेगा। सिरोस ईवी का एक्सटीरियर इसके आईसीई (इंटरनल कंब्यूशन इंजन) वर्जन से काफी मिलता-जुलता होगा, जिसमें बॉक्सी आकार और ऊँचा स्टांस होगा, साथ ही ईवी-स्पेसिफिक फीचर्स जैसे व्हीकल-टू-लोड क्षमताएं भी मिल सकती हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment