Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

किआ ने लॉन्च की 460 किमी रेंज वाली पीवी7 इलेक्ट्रिक वैन

नई दिल्ली । कार निर्माता कंपनी किआ ने अपनी इलेक्ट्रिक व्यावसायिक वाहन श्रृंखला में नई पीवी7 इलेक्ट्रिक वैन पेश की है। पैसेंजर संस्करण में बाजार के अनुसार, इस वैन में 11 लोगों तक बैठने की सुविधा होगी, जबकि कार्गाे संस्करण 1,200 किलोग्राम तक भार उठा सकेगा।  इसे यात्रियों और सामान ढोने, दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। कंपनी इसे 2027 की दूसरी छमाही में दक्षिण कोरिया और यूरोप के बाजारों में उतारने की योजना बना रही है। भारत में इसके लॉन्च की अभी घोषणा नहीं हुई है। पीवी7 को किआ के ई-जीएमपी.एस इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। 


इसमें 71.5 और 96.2 किलोवाट-घंटे की बैटरी के विकल्प मिलेंगे। आगे लगी इलेक्ट्रिक मोटर 200 किलोवाट यानी करीब 268 हॉर्सपावर की ताकत और 420 न्यूटन मीटर टॉर्क देती है। लॉन्ग रेंज कार्गाे मॉडल एक बार चार्ज करने पर 460 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर सकेगा। यह रेंज डब्ल्यूएलटीपी परीक्षण के आधार पर बताई गई है। वैन में 800 वोल्ट की चार्जिंग तकनीक है। 350 किलोवाट के डीसी फास्ट चार्जर से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक करीब 20 से 25 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वाहन-से-बाहर बिजली सुविधा के जरिए बाहरी उपकरण और बिजली से चलने वाले औजार भी संचालित किए जा सकेंगे।

 कार्गाे मॉडल कॉम्पैक्ट, लॉन्ग और हाई रूफ रूपों में आएगा। हाई रूफ संस्करण में 8 घन मीटर तक सामान रखा जा सकेगा। पैसेंजर मॉडल में नौ से 11 लोगों तक बैठने की व्यवस्था होगी। पीवी7 में 14.6 इंच की केंद्रीय स्क्रीन, 12.9 इंच की दूसरी स्क्रीन, कनेक्टेड सुविधाएं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित आवाज सहायक दिया गया है। सुरक्षा के लिए सात एयरबैग, टक्कर से बचाव, लेन चेतावनी, स्मार्ट क्रूज नियंत्रण और चारों तरफ का दृश्य दिखाने वाला कैमरा जैसे फीचर मिलेंगे।


Comments (0)

Leave a Comment