Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कियारा आडवाणी बनीं फिल्मकारों की पहली पसंद

बंबई। बॉलीवुड फिल्म फगली से वर्ष 2014 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और अभिनय कौशल से एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति, सहजता और हर भूमिका को गहराई से समझने की क्षमता ने उन्हें फिल्मकारों की पहली पसंद बनाया है, जिससे उनका नाम उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हो गया है जिन पर निर्देशक आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। कियारा की अभिनय क्षमता की तारीफ कई नामचीन फिल्मकार कर चुके हैं। लस्ट स्टोरीज के निर्देशक करण जौहर ने एक बार कहा था कि कैमरे के सामने कियारा जीवंत हो उठती हैं, खासकर भावनात्मक दृश्यों में उनकी सहजता और संवेदनशीलता कमाल की है। उन्होंने कियारा की उस क्षमता को सराहा था जिससे वह बिना अधिक डायलॉग्स के भी गहरा प्रभाव छोड़ जाती हैं। गिल्टी की निर्देशक रुचि नारायण ने कियारा की उस खूबी को रेखांकित किया था, जिसमें वह किरदार की मनोवैज्ञानिक बारीकियों को बेहद प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारती हैं, उनकी संवेदनशीलता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

 शेरशाह के निर्देशक विष्णुवर्धन का मानना है कि कियारा अपनी परफॉर्मेंस से कई बार स्क्रिप्ट में लिखे गए दृश्यों को भी एक नया आयाम दे देती हैं, उनका अभिनय कहानी में नई जान फूंक देता है। वहीं, कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कियारा की उस कला की खुलकर सराहना की थी, जहाँ वह कम संवादों और संयमित शारीरिक भाषा के बावजूद गहरी भावनाओं को दर्शकों तक पहुँचाने में सफल रहती हैं। यह सभी टिप्पणियाँ कियारा की एक कलाकार के रूप में गहरी समझ और उनकी मेहनत को दर्शाती हैं, जिसने उन्हें आज बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक बनाया है। आज जब कियारा अपने करियर के 12 वर्षों का जश्न मना रही हैं, तब भी फिल्मकारों का उन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उनकी आगामी फिल्म टॉक्सिकरू ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर भी काफी उत्साह है, जिसमें वह अभिनेता यश के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने हाल ही में खुलासा किया कि इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए कियारा उनकी पहली और इकलौती पसंद थीं। उन्होंने कहा कि यह किरदार नाजुकता और ताकत का एक अनोखा संगम है, और कियारा में इसे पूरी ईमानदारी और प्रभाव के साथ निभाने की अद्भुत क्षमता है। यह लगातार मिल रही प्रशंसाएँ न केवल कियारा आडवाणी के एक कलाकार के रूप में निरंतर विकास को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी स्थापित करती हैं कि वह वर्तमान में बॉलीवुड की सबसे विश्वसनीय, प्रतिभाशाली और पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Comments (0)

Leave a Comment