Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कंगना के बयान से छिड़ी बहस

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान अभिनेत्री कंगना रानौत के बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई में फिल्म शूटिंग अब पहले की तरह आसान नहीं रही है। स्टूडियो और शूटिंग फ्लोर की कमी के कारण निर्माताओं को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे प्रोजेक्ट की लागत और समय दोनों बढ़ जाते हैं।

कंगना ने बताया कि मुंबई में शूटिंग का खर्च काफी ज्यादा हो चुका है। एक शूटिंग फ्लोर का किराया प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जो छोटे और मध्यम बजट की फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में फिल्ममेकर्स वैकल्पिक लोकेशनों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने नोएडा और दिल्ली को बेहतर विकल्प बताते हुए कहा कि यहां विकसित हो रही फिल्म सिटी इंडस्ट्री को नई दिशा दे सकती है। कम लागत, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक स्पेस जैसी सुविधाएं फिल्म निर्माण को आसान बना सकती हैं। कंगना के इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भविष्य में बॉलीवुड का केंद्र मुंबई से हटकर दिल्ली-नोएडा बन सकता है।

Comments (0)

Leave a Comment