Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कोल इंडिया का 2.15 लाख कर्मचारियों को तोहफा

धनबाद । कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों ने अपने करीब 2.15 लाख वेज-बोर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (वीडीए) की दर को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है, जिससे कर्मचारियों के जून महीने के वेतन में बढ़ोतरी होगी। कोल इंडिया मुख्यालय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह बढ़ी हुई दर 1 जून 2026 से 31 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी।

वीडीए का यह पुनरीक्षण जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही के औसत अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के आधार पर किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक इस तिमाही में एआईसीपीआई में 1958.52 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि 1 जुलाई 2021 को आधार एआईसीपीआई संख्या 7819 थी। इसी वृद्धि के आधार पर नई 25 फीसदी वीडीए दर निर्धारित की गई है। कोल इंडिया में वीडीए का पुनरीक्षण हर साल चार बार होता है, जो पिछली तिमाही के औसत एआईसीपीआई पर निर्भर करता है।

Comments (0)

Leave a Comment