Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

करण जौहर को है पार्टनर की तलाश

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्यार को लेकर दिल की बात कही है। उन्होंने बताया कि वह अपनी जिंदगी में एक ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं, जिसके साथ वह रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें शेयर कर सकें, अपनी खुशियों का जश्न मना सकें और जिंदगी के खास पलों को साथ जी सकें। करण ने ये बातें अपने चौट शो कॉफी विद करण 9 के एक एपिसोड में एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ बातचीत के दौरान कही। दरअसल, शो में बातचीत के दौरान विजय ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, मैं रश्मिका का हाथ थामे रखना चाहता हूं और आप जानते हैं कि वह मेरे साथ सुरक्षित हैं।

इसके बाद विजय ने करण से पूछा कि वह अपनी जिंदगी में क्या चाहते हैं। इस पर करण ने बताया कि वह चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके जुड़वां बच्चों यश और रूही की परवरिश में बराबर की जिम्मेदारी निभाए। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके लिए शादी करना शायद तकनीकी रूप से संभव न हो, लेकिन वह एक रिश्ते में जरूर रहना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, मैं ऐसा इंसान चाहता हूं, जिसके साथ मैं अपने दिन की छोटी-छोटी बातें शेयर कर सकूं। जिसके साथ जिंदगी की बड़ी खुशियां मना सकूं। मेरे लिए रिश्ते का मतलब रोजमर्रा की जिंदगी में एक-दूसरे का साथ देना भी है। मैं किसी ऐसे शख्स के साथ जिंदगी बिताना चाहता हूं, जिसके साथ मैं अपनी जिंदगी के खास पलों को सेलिब्रेट कर सकूं। मैं चाहता हूं कि मेरे जीवन में ऐसा इंसान हो, जिसे मैं अपना कह सकूं और जिसके साथ मुझे प्यार, सम्मान और अपनापन महसूस हो।

Comments (0)

Leave a Comment