Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कृष्णा श्रॉफ ने किया अपने प्यार का इज़हार

जैकी श्रॉफ की बेटी और फिटनेस आइकन कृष्णा श्रॉफ ने पहली बार अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। रियलिटी शो ‘दा 50’ में हिस्सा ले रहीं कृष्णा ने हाल ही के एपिसोड में नेशनल टीवी पर अपने रिलेशनशिप का इज़हार करते हुए बताया कि वह प्रोफेशनल एमएमए फाइटर अब्दुल अज़ीम बदख्शी को डेट कर रही हैं।

कृष्णा ने शो में बातचीत के दौरान बताया कि उनका रिश्ता 2020 से चल रहा है। जिसके बाद मई 2021 में पहली बार मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि 8 महीने तक ऑनलाइन बातचीत के बाद अब्दुल ने कहा कि वह उनसे मिलने आना चाहते हैं और कृष्णा ने तुरंत हां कर दी। इसके बाद अब्दुल ने मुंबई शिफ्ट होकर उनके करीब रहने का फैसला किया, जिससे उनके रिश्ते को मजबूती मिली। कृष्णा ने कहा कि उन्हें अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने में कोई झिझक नहीं है, क्योंकि वे खुद को एक ओपन बुक मानती हैं। शो में उनका यह स्वीकारोक्ति एक इमोशनल पल बन गया। उन्होंने बताया कि उन्हें स्ट्रॉन्ग और आत्मविश्वासी पुरुष पसंद हैं और अब्दुल का अल्फा मेल पर्सनालिटी उन्हें आकर्षित करती है। अफगानिस्तान से ताल्लुक रखने वाले अब्दुल एक सफल एमएमए फाइटर हैं और लंबे समय से इस खेल से जुड़े हुए हैं। कृष्णा के इस खुलासे के बाद फैन्स और दर्शक सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

Comments (0)

Leave a Comment