Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

कुंवर का नया पंजाबी पॉप एंथम ‘क्रेज़ी 4 यू’ रिलीज

मुम्बई । भारतीय-कनाडाई सिंगर-सॉन्गराइटर कुंवर अपने नए पंजाबी पॉप एंथम ‘क्रेज़ी 4 यू’ के साथ लौटे हैं। गाने में प्यार में पड़ने की बेताबी, रोमांच और उस खुशनुमा एहसास को आवाज दी गई है, जब कोई शख्स ख्यालों पर पूरी तरह छा जाता है। कुंवर के सिग्नेचर साउंड और मॉडर्न पॉप प्रोडक्शन के मेल से तैयार यह ट्रैक युवा प्यार के बेफिक्र अंदाज को पेश करता है। कैची हुक और ऊर्जावान बीट्स वाला यह गाना लेट नाइट ड्राइव, प्लेलिस्ट और डांस फ्लोर के लिए तैयार किया गया है।

 प्यार के एहसास से मिली प्रेरणा  

कुंवर ने बताया कि ‘क्रेज़ी 4 यू’ उस दौर की भावनाओं से प्रेरित है, जब कोई व्यक्ति बिना किसी कोशिश के लगातार आपके विचारों में बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस गाने के जरिए प्यार में पड़ने के रोमांच को कैद करने के साथ ऐसा ट्रैक बनाने की कोशिश की गई है, जिस पर लोग झूम सकें। उन्होंने अपने पिछले गाने ‘पीछे तेरे’ को मिले प्यार के लिए श्रोताओं का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि नए गाने में भी लोगों को अपनी कहानी की झलक मिलेगी।

 पंजाबी धुनों के साथ ग्लोबल साउंड का मेल 

पंजाब के भटिंडा से ताल्लुक रखने वाले और टोरंटो, कनाडा में बसे कुंवर ने हिप-हॉप, आरएंडबी और यूके-प्रेरित साउंड्स को पंजाबी संगीत के साथ जोड़कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका पिछला गाना ‘पीछे तेरे’ इंडिया और ग्लोबल स्पॉटिफाई वायरल चार्ट्स में जगह बना चुका है। ‘क्रेज़ी4यू’ के जरिए कुंवर अपने संगीत सफर को आगे बढ़ाते हुए वैश्विक दर्शकों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


Comments (0)

Leave a Comment