Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

क्वालकॉम और बॉश मिलकर अडास सॉल्युशन करेंगी विकसित

 नई दिल्ली  क्वालकॉम और बॉश कंपनी ने अडास (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी को आम जनता के लिए किफायती बनाने के लिए हाथ मिलाया है। अपने डिजिटल कॉकपिट कंप्यूटरों की सफलता के बाद, ये दोनों कंपनियां मिलकर वाहन निर्माताओं के लिए अडास सॉल्युशन विकसित करेंगी। इस साझेदारी के तहत, बॉश क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन राइड हार्डवेयर पर आधारित इन-कार कंप्यूटर तैयार करेगा। ये कंप्यूटर अडास की विभिन्न सुविधाओं को ऑपरेट करेंगे। कार निर्माता एक ही स्नैपड्रैगन राइड फ्लैक्स एसओसी पर आधारित कॉकपिट और अडास हार्डवेयर सॉल्युशन का चयन कर अपनी लागत को कम कर सकते हैं, जिससे उन्हें सॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के विकास में मदद मिलेगी। 

कंपनियों का कहना है कि यह स्केलेबल और मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म हाई बैंडविड्थ और कंप्यूटिंग क्षमता प्रदान करेगा, जिससे तेज गति से चलती कार में भी सटीक एनवायरमेंट मॉडलिंग संभव होगी और ड्राइवर-यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह समाधान शुरुआती स्तर के अडास वर्किंग (जैसे स्पीड/डिस्टेंस कंट्रोल) से लेकर एडवांस्ड ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम तक का समर्थन करेगा। पूर्वी एशियाई ओईएमएस से उन्हें पहले ही कई महत्वपूर्ण डिजाइन अनुबंध मिल चुके हैं। इन नए प्लेटफॉर्म पर आधारित पहले वाहन 2028 तक बाजारों में आने की उम्मीद है, जिससे अडास फीचर्स अधिक किफायती दामों पर उपलब्ध हो सकेंगे। 

भारत में भी, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) ने पुणे के पास देश का पहला खास अडास टेस्ट सिटी लॉन्च किया है। यह 20 एकड़ में फैली फैसिलिटी भारतीय सड़कों के हालात को नियंत्रित माहौल में फिर से बनाती है, जिससे ऑटोमेकर्स भारत के लिए विशेष रूप से अडास टेक्नोलॉजी का परीक्षण, सत्यापन और कैलिब्रेट कर सकें। एआएआई का मानना है कि अडास भारत में सड़क हादसों और मौतों की समस्या को हल करने में मदद कर सकता है। बता दें कि आधुनिक कारों में मिलने वाला अडास सेफ्टी फीचर अब तक महंगी कारों के टॉप वेरिएंट तक ही सीमित रहा है। यह कार की कीमत में भी बड़ा इजाफा कर देता है। 


Comments (0)

Leave a Comment