Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

क्या दूसरी ट्रॉफी जीता पाएंगें आरसीबी को

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो रहा हैं, जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का सामना सनराइज हैदराबाद से होगा। मौजूदा सीजन में आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतर रही है और उसकी नजर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी। हालांकि, आईपीएल जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं माना जाता। आईपीएल इतिहास में लगातार खिताब जीतने का एक अनोखा रिकॉर्ड भारतीय स्पिनर कर्ण शर्मा  के नाम दर्ज है, जिन्हें इस लीग का ‘लकी चार्म’ भी कहा जाता है। कर्ण शर्मा ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार तीन सीजन में तीन अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जो अपने आप में बेहद खास उपलब्धि है।

कर्ण शर्मा ने सबसे पहले 2016 में सनराइज हैदराबाद  के साथ खिताब जीता। उस सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और उन्होंने 5 मैच खेले, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इसके बावजूद टीम चैंपियन बनी। अगले ही साल 2017 में वह मुबई इंडियंस का हिस्सा बने, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 13 विकेट झटके और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 2018 में कर्ण शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े। इस सीजन में उन्होंने 6 मैचों में 4 विकेट लिए और एक बार फिर उनकी टीम चैंपियन बनी। इस तरह कर्ण शर्मा ने लगातार तीन साल, तीन अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।

अगर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो कर्ण शर्मा को भारत के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें 5 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। वहीं आईपीएल में वह करीब 90 मैचों में 83 विकेट ले चुके हैं, जो उनकी उपयोगिता को दर्शाता है। आईपीएल 2026 में जहां आरसीबी इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं कर्ण शर्मा का यह अनोखा रिकॉर्ड अब भी कायम है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई खिलाड़ी या टीम इस ‘लकी चार्म’ उपलब्धि को दोहरा पाती है या नहीं।

Comments (0)

Leave a Comment