Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

ला लीगा फुटबॉल में गिरोना से हारी बार्सिलोना

मैड्रिड । बार्सिलोना की टीम ला लीगा फुटबॉल में में गिरोना के खिलाफ 2-1 से हारी है। वहीं एक अन्य मुकाबले में रियल मैड्रिड ने रियल सोसिएदाद को हराकर लीग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। बार्सिलोना की टीम गिरोना के खिलाफ मिले अवसरों का लाभ नहीं उठा पायी। पहले हाफ में दोनों टीमों ने जमकर हमले किये। बार्सिलोना को इस दौरान पैनाल्टी मिली पर उसके युवा खिलाड़ी लामिन यामाल गोल नहीं लाग पाये। 59वें मिनट में पाउ क्यूबर्सी ने गोल कर बार्सिलोना को 1-0 से आगे कर दिया पर गिरोना ने थॉमस लेमार ने एक मैदानी गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 87वें मिनट में फ्रान बेल्ट्रान ने एक गोल दागकर गिरोना को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद बार्सिलोना ने बराबारी पर आने के लिए कई प्रयास किये पर वह सफल नहीं हो पायी। टीम के कोच हांसी फ्लिक ने हार के बाद माना है कि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। उसने जीत का श्रेय गिरोना को दिया है। 

Comments (0)

Leave a Comment