Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

लावा अपनी विराट वी 1 सीरीज को भारत में जल्द करेगी लांच

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा अपनी बहुप्रतीक्षित विराट वी 1 सीरीज को जल्द लॉन्च करने जा रही है। ग्राहकों को इस सीरीज में कम बजट में शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इस सीरीज में लावा विराट वी1 5जी और लावा विराट वी1 4जीमॉडल शामिल होंगे, जिन्हें कम बजट में शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कर दी है, जिनमें 120एचझेड डिस्प्ले, एआई कैमरा, आईपी64 रेटिंग और दमदार बैटरी शामिल हैं।

ये स्मार्टफोन विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों स्मार्टफोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जो 120एचझेड रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूथ रहेगा। धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए इनमें आईपी64 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मिलेगा। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए दोनों फोन में 13एमपी का एआई डुअल रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने वर्चुअल रैम फीचर भी शामिल किया है, जो जरूरत पड़ने पर फोन की रैम को बढ़ाने में मदद करेगा। लावा विराट वी1 5जी में यूनिसोक टी8200 प्रोसेसर, 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज मिलेगी, जबकि इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000 एमएएच की विशाल बैटरी होगी जो लंबे समय तक साथ निभाने का दावा करती है। वहीं, लावा विराट वी1 4जी में यूनिसोक एससी9863ए प्रोसेसर, 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

Comments (0)

Leave a Comment