Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

लगातार दूसरे दिन गिरी सोना-चांदी की कीमतें

नई दिल्ली । भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दामों में लगभग 10 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। यह गिरावट मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी जैसे वैश्विक कारकों के कारण हुई है, जिसने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग को प्रभावित किया है।

वहीं सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है। शुक्रवार को सुबह चांदी करीब 100 रुपये गिरकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले भी चांदी में एक बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है, जो वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और बाजार की अस्थिरता को दर्शाती है। दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में यह 1,15,150 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यह गिरावट हाल की तेज गिरावट के बाद आई है, जब दिल्ली में 24 कैरेट सोने में एक ही दिन में 900 रुपये तक की कमी देखी गई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर इंडेक्स की मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी (जो लगभग 4.32 फीसदी तक पहुंच गई है, सोने की मांग पर दबाव बना रही हैं। निवेशक अब सुरक्षित निवेश के बजाय अन्य, अधिक आकर्षक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।


Comments (0)

Leave a Comment