Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

लॉरेंस के भाई आरजू बिश्नोई ने दी अभिनेता आमिर खान को धमकी

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सलमान खान के बाद अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। आमिर खान को बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। बताया जा रहा है कि आमिर को धमकी देना वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई है, जिसका ऑडियो भी सामने आया है। आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो शेयर करके आमिर खान को धमकी दी है। हालांकि, हम इस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। 

जानकारी के मुताबिक पोस्ट में लिखा है- जय श्री राम, जय सीता राम। मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई। ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे। आमिर खान को मिली धमकी में लव जिहाद का जिक्र किया गया है, जिससे इतना साफ है कि बिश्नोई गैंग, आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज है। बता दें कि आमिर ने जबसे गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करके घर बसाया है, तभी से वह मुश्किलों में हैं। आमिर की तीसरी शादी का जमकर विरोध किया जा रहा है। दूसरे धर्म की महिलाओं के साथ आमिर की शादी को लव जिहाद माना जा रहा है। दूसरे धर्म की महिलाओं के साथ शादी करने पर आमिर खान को लेकर फतवा भी जारी हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी आमिर को लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर का टैग दिया है। अब आमिर को बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने पर फैंस की चिंता बढ़ गई है। 


Comments (0)

Leave a Comment