Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

लव एंड वॉर के रणबीर के फर्स्ट लुक की आलिया भट्ट ने की तारीफ

मुंबई । बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर से अभिनेता रणबीर कपूर का पहला लुक जारी कर दिया गया, जिसने दर्शकों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का पोस्टर सामने आते ही रणबीर कपूर की पत्नी और फिल्म की सह-कलाकार आलिया भट्ट ने एक खास अंदाज में अपने पति की तारीफ की। 

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “हे हैंडसम.. लव एंड वॉर सिनेमाघरों में, 21 जनवरी, 2027.” फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने भी पोस्टर साझा करते हुए अपने कैप्शन में लिखा, “प्यार। जंग। और इनके बीच की हर चीज़। संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर। मिलते हैं 21.01.2027 को।” जारी किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर एक रफ और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो उनके किरदार की तीव्रता को दर्शाता है। उनकी शर्ट पर गोली का निशान और बाजू पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं, जो कहानी के एक गहरे और एक्शन से भरपूर पहलू की ओर इशारा करते हैं। पोस्टर में वह कार के अंदर एक गंभीर चेहरे के साथ बैठे हुए हैं, जिसकी आँखें किसी रहस्य को समेटे हुए लगती हैं।

 पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” फिल्म की रिलीज डेट में पहले कई बार बदलाव हुए हैं। पहले इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज किया जाना था, फिर तारीख बदलकर 20 मार्च 2026 की गई। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लव एंड वॉर के जरिए रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली लगभग 20 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2007 में रिलीज हुई सांवरिया में साथ काम किया था, जो रणबीर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। 

Comments (0)

Leave a Comment