Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

‘लव एंड वॉर’ के सेट पर सख्त नियम लागू

मुंबई । बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर संजय लीला भंसाली की इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। ट्रायंगल लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की बढ़ती चर्चा के बीच मेकर्स इसकी जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, सेट पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

शूटिंग लोकेशन में प्रवेश करने से पहले सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को अपने मोबाइल फोन जमा कराने होते हैं, ताकि किसी भी तरह की फोटो या वीडियो लीक न हो सके। सूत्रों के मुताबिक, यह केवल सामान्य एहतियात नहीं बल्कि फिल्म की गोपनीयता बनाए रखने के लिए उठाया गया विशेष कदम है। इसके अलावा, फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों से नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (एनडीए) भी साइन कराया गया है, जिससे फिल्म की कहानी, लुक या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बाहर न जा सके। इन सख्त नियमों के कारण फिल्म को लेकर रहस्य और भी गहरा हो गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। संजय लीला भंसाली अपनी भव्य और भावनात्मक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में बड़े सेट्स, गहरी भावनाएं और बारीक कहानी कहने की शैली खास पहचान बनाती है। ऐसे में जब वह इतने बड़े सितारों के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो फिल्म से जुड़ी उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे दमदार कलाकारों का एक साथ आना फिल्म को और खास बना रहा है।

Comments (0)

Leave a Comment