Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

‘मैं एक्टर नहीं हूं’ ने बटोरी वाहवाही

मुंबई  दमदार अभिनय के लिए मशहूर नवाजुद्दीन सिद्धकी की फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना हासिल कर चुकी है।

फिल्म में नवाजुद्दीन ‘अदनान’ नाम के एक रिटायर्ड व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस भूमिका के जरिए उन्हें जीवन के उस चरण को समझने का मौका मिला, जिसका अनुभव उन्हें पहले नहीं था। फिल्म की खास बात इसका अनोखा शूटिंग फॉर्मेट है, जिसमें छोटे स्क्रीन पर भावनाओं को उकेरा गया है। फिल्म का प्रीमियर सिनेक्युस्ट फिल्म समारोहों में हुआ था, जिसके बाद इसे न्यूर्याक इंडियन फिल्म समारोहों में भी प्रदर्शित किया गया। यहां नवाजुद्दीन को उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा यह फिल्म डीसी साउथ एशिया फिल्म समारोहों और ब्रडफोड अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी दिखाई जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना के बाद अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों के लिए रिलीज के लिए तैयार है।

Comments (0)

Leave a Comment