Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

मां के दुश्मनों ने मुझे बलि का बकरा बनायार- साइमा

वॉशिंगटन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने संगठन प्रमुख टेड्रोस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साइमा ने दावा किया कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि वे बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी हैं। पूर्व दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक साइमा ने कहा कि उनकी मां का पद उनके राजनीतिक विरोधियों के लिए हथियार बन गया, इसी वजह से उन पर दबाव बढ़ा और उन्हें संगठन से बाहर किया गया।

साइमा ने अपने इस्तीफे पत्र में लिखा था कि उन्हें काम करने से रोका गया, जिसके बाद उन्होंने संगठन के नेतृत्व पर भरोसा खो दिया था।साइमा ने चीन यात्रा के आरोप को गलत बताया, क्योंकि बीमारी के कारण वे वहां गई ही नहीं थीं। जमीन खरीद मामले में उन्होंने कहा कि चार कानूनी राय दी गई थीं, जिनमें कहा गया था कि आरोप कानूनी रूप से कमजोर हैं। उन्होंने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। वे डेढ़ साल से छुट्टी पर थीं और लगभग एक साल से बिना वेतन के हैं, और जुलाई 2025 से वे बेरोजगार हैं। मानसिक थकान और आर्थिक तंगी को अपने इस्तीफे का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि वे फिर से काम शुरू करना चाहती हैं।

साइमा ने आगे कहा कि टेड्रोस पर भी मिलते-जुलते आरोप थे, लेकिन उन्हें छुट्टी पर नहीं भेजा गया और न ही बिना वेतन छोड़ा गया। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के साथ मिलीभगत के सवाल पर साइमा ने कहा कि मिलीभगत एक कड़ा शब्द है। फिर भी, उनके पास सबूत हैं कि टेड्रोस ने मानक राजनयिक प्रक्रिया के बिना अंतरिम सरकार से संपर्क किया था। अंत में, उन्होंने साफ कहा कि वे शेख हसीना की बेटी हैं और उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उनके दुश्मनों ने उन्हें बलि का बकरा बना दिया है।


Comments (0)

Leave a Comment