Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

मारुति सुजुकी ने दर्ज की कुल बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि

नई दिल्ली । अप्रैल 2026 में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मारुति सुजुकी ने कुल बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की।  हुंडई मोटर इंडिया की एक खास गाड़ी ने भी ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2026 में कुल 2,39,646 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल इसी महीने हुई बिक्री से 33.29 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने घरेलू बाजार में भी 1,91,122 वाहनों की बिक्री के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस वृद्धि में छोटे वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी बिक्री में 153 प्रतिशत की बड़ी उछाल देखी गई, जिससे यह धारणा बदल गई कि इस सेगमेंट की मांग घट रही है। मध्यम और उपयोगी वाहनों की श्रेणियों में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, जबकि निर्यात के क्षेत्र में भी कंपनी ने उल्लेखनीय प्रगति दिखाई। दूसरी ओर, हुंडई मोटर इंडिया ने अप्रैल 2026 में 51,902 वाहनों की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने 13,708 वाहनों का निर्यात भी किया। इस महीने हुंडई की वेन्यू गाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रही, जिसकी 12,420 इकाइयों की बिक्री हुई, जो इसका अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है। मजबूत बनावट, आधुनिक सुविधाएं और उच्च सुरक्षा मानकों के कारण वेन्यू युवा और पारिवारिक दोनों वर्गों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस सफलता के पीछे नए और अद्यतन मॉडलों की भूमिका रही है, जिससे ग्राहक अब केवल कीमत नहीं बल्कि सुरक्षा, सुविधा और आकर्षक डिजाइन पर भी ध्यान दे रहे हैं। 


Comments (0)

Leave a Comment