Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement

मेरे बेडरूम से ढाबे जैसी खुशबू आती है-सैफ अली खान

मुम्बई । अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान जल्द ही नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पांचवें सीजन में साथ नजर आएंगे। शो में दोनों की मजेदार बातचीत के दौरान सैफ ने खुलासा किया कि उनके बेडरूम से ढाबे जैसी खुशबू आती है। इसकी वजह सुनकर दर्शक भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। शो के दौरान कपिल शर्मा ने सैफ और करीना से पूछा कि शादी के 14 साल बाद भी दोनों इतने जवान और तरोताजा कैसे दिखते हैं। इस पर सैफ ने मजाकिया अंदाज में घी को इसका राज बताया। करीना ने भी माना कि उनके घर में घी का खूब इस्तेमाल होता है।

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सैफ ने कहा कि करीना सिर्फ घी खाती ही नहीं, बल्कि रात में अपने पैरों पर भी घी लगाती हैं। उन्होंने मजाक में बताया कि इससे उनके बेडरूम से ढाबे जैसी खुशबू आती है और उन्हें यह रोमांटिक लगता है। इस पर करीना हंसते हुए बोलीं, उससे फिर कितनी अच्छी नींद आती है, बाप रे! सैफ और करीना अपने बेबाक अंदाज और हंसी-मजाक से शो में मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि दोनों पहली बार इस शो में एक साथ मेहमान के रूप में शामिल हो रहे हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पांचवां सीजन इस शनिवार नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।

Comments (0)

Leave a Comment