Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मेरे पोस्ट लाइक करने वाले ही सबसे ज्यादा खूबसूरत- काजोल

मुंबई । अपने चुलबुले और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली अभिनेत्री काजोल की सोशल मीडिया पोस्ट भी उतनी ही चटपटी होती है। जब भी सोशल मीडिया पर काजोल कुछ पोस्ट करती हैं, तो उनके फैंस उसे खूब पसंद करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी एक नई मुस्कुराती हुई फोटो पोस्ट की, लेकिन उससे ज्यादा चर्चा उनके साथ लिखे गए मजेदार और आत्मविश्वासी कैप्शन की हो रही है, जिसने उनके प्रशंसकों को खूब गुदगुदाया। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार के अंदर क्लिक की गई अपनी एक मुस्कुराती हुई सेल्फी साझा की। इस तस्वीर में वह गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही थीं, जिसके साथ उन्होंने डायमंड और रूबी चोकर नेकलेस पहन रखा था। उनके लाइट मेकअप के साथ उनका लुक काफी आकर्षक और दिलकश लग रहा था। इस मनमोहक तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में अपने ही अंदाज में लिखा, मेरी बनाई हुई एक स्टडी के अनुसार, जो लोग मेरे पोस्ट लाइक करते हैं, वे उन लोगों की तुलना में ज्यादा खुश, ज्यादा इंटेलिजेंट और बेहतर दिखने वाले होते हैं, जो उन्हें लाइक नहीं करते। उनके इस मजाकिया और आत्मविश्वास से भरे कैप्शन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस ने इस पर जमकर प्यार लुटाया। काजोल के अभिनय सफर की बात करें तो उन्होंने साल 1992 में फिल्म बेखुदी से अपने करियर की शुरुआत की थी।

 इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन, गुप्त, प्यार तो होना ही था, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, फना, माय नेम इज खान, दिलवाले, तान्हाजीरू द अनसंग वॉरियर और हाल ही में लस्ट स्टोरीज 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी इन फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत मुकाम दिलाया। खासकर, उनकी जोड़ी को अभिनेता शाहरुख खान के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, और यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में से एक मानी जाती है। काजोल मशहूर अभिनेत्री तनुजा और दिवंगत फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं, जिससे वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी की। 


Comments (0)

Leave a Comment