Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Advertisement
Advertisement Banner

मेसी की कमाई के सामने दूर-दूर तक नहीं टिकते क्रिकेटर

बार्सिेलोना । अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अचानक ही खेल से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है। मेसी ने मैदान में जिस तेजी से गोल किये हैं। उसी तेजी से अपने दो दशक के करियर में कमाई भी की है। वह विश्व के सबसे धनी खिलाड़ियों में से एक है। फुटबॉल दुनिया के सबसे लोकप्रिय और देखे जाने वाले खेलों में से एक है, और इसमें शीर्ष खिलाड़ियों को भारी भरकम राशि मिलती है और ये क्रिकेटरों को मिलने वाली रकम से कई गुना अधिक है या यूं कहें तो स्टार क्रिकेटर जितनी रकम अपने करियर में कमा पाते हैं उतनी तो दिग्गज फुटबॉलर एक साल में ही कमा लेते हैं। 

ऐसे में मेसी जैसे दिग्गज खिलाड़ी की उनकी कमाई और संपत्ति कितनी होगी इसके अनुमान लगाये जा सकते हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसाल मेसी की अनुमानित नेटवर्थ वर्तमान में लगभग 1.1 अरब डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह आंकड़ा 10,450 करोड़ रुपये के करीब बैठता है। यह राशि उनके पिछले दो दशकों के शानदार करियर और खेल जगत में उनके अद्वितीय प्रभाव को दिखाती है। केवल उनकी कुल संपत्ति ही नहीं, बल्कि उनकी सालाना कमाई भी जानकार आप हैरान हो जाएंगहै। फोर्ब्स की 2026 की सूची के अनुसार, मेसी विश्व के तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट थे, जिनकी सालाना आय 140 मिलियन डॉलर बताई गई थी। भारतीय रुपये में यह 1300 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं अगर भारतीय स्टार क्रिकेटरों से तुलना करें तो विराट कोहली की कुल नेटवर्थ करीब 1050 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसका मतलब यह है कि मेसी एक साल में जितना कमाते हैं, वह विराट कोहली की पूरी संपत्ति से भी ज्यादा है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नेटवर्थ लगभग 230 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो मेसी की सालाना कमाई से लगभग छह गुना कम है। यह आंकड़े बताते हैं कि फुटबॉल और क्रिकेट के शीर्ष खिलाड़ियों की कमाई में कितना बड़ अंतर है। 

मेसी की सालाना कमाई का 140 मिलियन डॉलर की कमाई का आधा हिस्सा, तकरीबन 70 मिलियन डॉलर, मैदान में प्रदर्शन से आता है जबकि बचा हुअ 70 मिलियन डॉलर अन्य स्रोतों से आता है। इसमें विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, निवेश और अन्य व्यावसायिक उद्यम भी शामिल हैं। 


Comments (0)

Leave a Comment