Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

महिला टी20 विश्व कप मे भारतीय टीम सेमीफाइनल मे पहुची

लंदन । सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की आक्रामक अर्धशतकीय पारी की सहायता से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्वकप मुकाबले में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी संभावनाएं मजबूत की हैं। इस मैच में बांग्लादेश ने भारतीय टीम को जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे भारतीय टीम ने केवल 16.5 ओवरों में ही पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 

भारतीय टीम ने इसी के साथ ही टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। शेफाली वर्मा ने केवल 34 गेंदों में ही  8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाये। वहीं मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स ने भी केवल 15 गेंदों में 26 रन बना दिये। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश की ओर से रितु मोनी ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों में छह अंकों के साथ ही अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। अब भारतीय टीम को सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना होगा। भारतीय टीम का ग्रुप स्तर का ये अंतिम मुकाबला रविवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी तो उसे अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहन होगा। इससे पहले, बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए थे। इस मैच में भारतीय टीम की फिल्डिंग उम्मीद के अनुसार नहीं रही। टीम ने कई कैच छोड़े।

Comments (0)

Leave a Comment