Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

महिंद्रा जल्द ही लांच करेगी अपडेटेड वर्जन और नई एसयूवी

नई दिल्ली। अगले दो सालों में महिंद्रा कंपनी अपनी बाजार पकड़ मजबूत करने के लिए कई पॉपुलर मॉडल्स के अपडेटेड वर्जन और बिल्कुल नई एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। यह मॉडल्स पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी उसके विस्तार का हिस्सा होंगे। सबसे पहले, महिंद्रा अपनी लोकप्रिय स्कॉर्पियो-एन का अपडेटेड मॉडल अगले कुछ महीनों में पेश कर सकती है। इसमें नई एलईडी लाइटिंग, अलॉय व्हील्स, बड़ी टचस्क्रीन, बेहतर कनेक्टेड फीचर्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे। इसी के साथ, 3-डोर थार को भी बड़ा इंटीरियर अपडेट मिलेगा, जिसमें एक बड़ी टचस्क्रीन और नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे।

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में, महिंद्रा 2027 की शुरुआत तक विजन एस नामक एक बिल्कुल नया मॉडल लाएगी। यह गाड़ी एक्सयूवी 3एक्सव् और स्कॉर्पियो-एन के बीच अपनी जगह बनाएगी, जिसे नए एनयू आईक्यू आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा और इसमें टर्बाे पेट्रोल तथा डीजल इंजन के विकल्प मिलेंगे। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में, कंपनी अपनी बीई 07 एसयूवी लॉन्च करेगी, जो बीई 6 के ऊपर स्थित होगी। इसमें एक बड़ा बैटरी पैक होगा जो बेहतर ड्राइविंग रेंज और कई मोटर विकल्प प्रदान करेगा।  इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी में डैशबोर्ड पर तीन 12.3-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन और लेवल-2 अडास जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए जाएंगे, और यह अगले साल तक शोरूम में पहुंचने की उम्मीद है। 2028 तक, महिंद्रा विजन टी कॉन्सेप्ट पर आधारित एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी। इसका बॉक्सी और ऊंचा डिजाइन ऑफ-रोडिंग क्षमताओं पर केंद्रित होगा, और यह थार रॉक्स का ऑल-इलेक्ट्रिक अवतार हो सकती है। इनमें से कुछ गाड़ियों को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जबकि कुछ के कॉन्सेप्ट मॉडल पहले ही दुनिया के सामने पेश किए जा चुके हैं। 

Comments (0)

Leave a Comment