Search

Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles

मलाइका अरोड़ा का बोल्ड अवतार देख फैंस हुए मदहोश

मुंबई । हाल ही में बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने ग्रीस वेकेशन से अपना एक शानदार वीडियो साझा किया है, जिसमें उनका बेहद बोल्ड और मनमोहक अवतार देख फैंस मदहोश हो गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां मलाइका को अपने हर पल को खुलकर एन्जॉय करते देख उनके प्रशंसक भी खुशी से गदगद हो उठे हैं। वीडियो में मलाइका एक मजेंटा प्रिंटेड बैकलेस मोनोकनी पहने पूल में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बड़ी सहजता से अपने टोंड फिगर को फ्लॉन्ट किया, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। खुले बाल और सटल मेकअप में मलाइका किसी डीवा से कम नहीं लग रही थीं, और उनकी मनमोहक अदाओं से नजरें हटाना दर्शकों के लिए मुश्किल हो रहा था।

 उन्होंने पूल में खूब मस्ती की, जिससे उनकी जीवंत और ऊर्जावान शख्सियत खुलकर सामने आई। इस वीडियो में मलाइका ने अपने आसपास के बेहद खूबसूरत नजारे को भी दिखाया नीले समंदर और आसमान के बीच उनका टशन और स्वैग किसी को भी अपनी ओर क्रेजी कर सकता है। मलाइका के इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हजारों प्रशंसकों ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनकी तारीफ की है। लोग उनकी बेमिसाल खूबसूरती, फिटनेस और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए नहीं थक रहे। उनकी इस उम्र में भी बरकरार यूथफुलनेस और बोल्डनेस कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। मलाइका अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जी रही हैं, जो उन्हें कई महिलाओं के लिए एक आदर्श बनाती है। अपने बोल्ड फैशन सेंस और बेबाक अंदाज के साथ-साथ मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेता अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका ने दूसरी शादी नहीं रचाई है, हालांकि उनकी डेटिंग की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन सबके बावजूद, मलाइका अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को पूरी गरिमा और आत्मविश्वास के साथ संभालती हैं।

Comments (0)

Leave a Comment